लाल अंगूर खाने से बढ़ती है मेमोरी पावर, जानें इसके अन्य बेमिसाल फायदे

लाल अंगूर खाने से बढ़ती है मेमोरी पावर, जानें इसके अन्य बेमिसाल फायदे

अम्बुज यादव

हमारे सेहत के लिए फल और सब्जियां काफी फायदेमंद होती है। इसलिए तो जब किसी को कोई बीमार होती है तो लोग भी उसे फल और हरी सब्जियां खाने के लिए कहते है और डॉक्टर भी इसकी सलाह देते हैं। उन्हीं में से कई ऐसे है जो स्वास्थ्य के लिए कारगार तो होते ही हैं और  उसके साथ-साथ कई ऐसे कामों में भी प्रयोग किये जाते है जो ज्यादा मात्रा में होने पर सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। जी हां दरअसल हम बात कर रहें है शराब कि, जो फलों से बनते हैं। वैसे तो शराब कई फलों से बनते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे लाल अंगूर के बारे में, जिससे दुनिया की सबसे बेहतरीन शराब बनती है। वैसे तो अंगूर हरे और लाल दोनों रंग के होते हैं, लेकिन हरे रंग की तुलनी में लाल अंगूर में कम कैलोरी पाई जाती है। वही पूरे विश्व में लाल अंगूर की 200 से ज्यादा किस्में हैं, जैसे- ग्लोब, एम्पेरर और फ्लेम आदि। वही जैसा की सभी जानते है कि लाल अंगूर का प्रयोगा रेड वाइन, जैम जेली और अंगूर का रस बनाने के लिए होता है।

पढ़ें- सर्दियों में शरीर को ऐसे बनाए तंदुरुस्त, पढ़ें डाइट चार्ट

वैस आपको बता दें कि लाल अंगूर का सेवन बहुत फायदेमंद है, इसमें विटामिन ए, सी, बी के साथ-साथ पोटेशियम और केल्शियम भी पाए जाते हैं। फ्लेवोनोइड्स अंगूर में पाए जाने वाले सबसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट तत्व हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। लाल अंगूर के अनेक फायदे हैं, लेकिन ये बालों की देखभाल और त्वचा के लिए काफी लाभदायक है।

गुर्दे के लिए है फायदेमंद-

शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने के कारण गुर्दा विकार होने लगता है। यूरिक एसिड को कम करने के लिए लाल अंगूर फायदेमंद होते हैं, अगर ऐसी समस्या से निजात चाहते हैं, तो इसका सेवन कारगर है। ये सिस्टम से एसिड को खत्म करने, और गुर्दे के दबाव को कम करने में मदद करते हैं। रेड वाइन में रेस्वेराट्रॉल होता है, अल्जाइमर जैसी बीमारियों को भी ठीक करने में सहायक है, लाल अंगूर में भी इसकी ज्यादा मात्रा पाई जाती हैं। 

मस्तिष्क और आंखों के लिए लाभकारी-

लाल अंगूर के रेस्वेराट्रॉल, आपके दिमाग के रक्त प्रवाह को 200 फीसदी तक बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमियत सेवन से आपकी सोचने की क्षमता बढ़ती है और मेमोरी पॉवर को भी मजबूत करता है। इसका सेवन आपको ज्यादा एक्टिव रखता है, और काम करने की क्षमता बढ़ाता है। इसके अलावा, जिनकी आंखों कमजोर होती हैं लाल अंगूर, उनके लिए भी कारगर है। 

कैंसर और ह्रदय रोगियों के लिए कारगर-

रेस्वेराट्रॉल ने कैंसर को नियंत्रित करने पर बहुत सकारात्मक प्रभाव दिखाया है और यह आपकी त्वचा को, सूरज की हानिकारक UVB किरणों से बचाने में भी मदद करता है। लाल अंगूर, खतरनाक त्वचा कैंसर से बचाव करने में मदद करते हैं। लाल अंगूरों में फ्लेवोनोइड्स और रेस्वेराट्रॉल होते हैं, इनके सेवन से हृदय रोग की समस्या कम होने लगती है। ये हाइ कोलेस्ट्रॉल, रक्तचाप, रक्त के थक्कों और दिल से संबंधित अन्य बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं।

त्वचा को रखता है कोमल-

लाल अंगूर में विटामिन ई और सी के 20 गुणा ज्यादा एंटीऑक्सिडेंट तत्व होते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्या को खत्म कर सकते हैं। लाल अंगूर में रेसवेराट्रॉल होता है, ये एक ऐसा एंटीऑक्सिडेंट तत्व है जो ऊम्र बढ़ने की प्रकिया को धीमा करता है। इसके सेवन से आपकी त्वचा कोमल और जवान बनी रहती है। कई लोगों को स्किन एलर्जी का सामना करना पड़ता है, लाल अंगूर में एंटीवायरल गुण होते हैं जो त्वचा संबंधी एलर्जी को दूर करने में सहायक हैं। एंटीवायरल गुण पोलियो, वायरस और हर्पीज जैसे वायरस से लड़ने में भी मदद करता हैं।

एनर्जी बढ़ाने और वजन घटाने में सक्षम-

जो लोग काम करते समय या दिन में जल्दी थकावट महसूस करते हैं, उनके लिए लाल अंगूर एक बेहतर विकल्प है। इसके सेवन से ज्याद एनर्जी मिलती है और काम करने की क्षमता भी बढ़ जाती है। वजन घटाने के लिए लोग डाइटिंग करते हैं, लेकिन लाल अंगूर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। आपके खून में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने नहीं देता और आपका वजन भी जल्दी कम करने में फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें-

डायबिटीज से परेशान रहने वालों के लिए 5 सुपर फ्रूट

इन सब्जियों के सेवन से स्वस्थ रहता है दिल

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।